Pratapgarh Kunda News: दूसरी मंजिल पर नक्काशी कर रहे राजमिस्त्री की गिरकर मौत
प्रतापगढ़ - कुंडा, नवम्बर 10 -- Pratapgarh Kunda News: रानीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। रिटायर एएनएम के मकान की दूसरी मंजिल पर नक्काशी कर रहे राजमिस्त्री की गिरने से मौत हो गई। घटना मंगलवार शाम की है।फतनपुर थाना क्षेत्र के सिलौधी गांव निवासी 47 वर्षीय राजेश प्रजापति राजमिस्त्री का काम करता था। वह मंगलवार शाम इलाके के गीतानगर बाजार में रिटायर एएनएम के घर की दूसरी मंजिल पर नक्काशी का काम कर रहा था। अचानक असंतुलित होने से वह गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोग उसे मेडिकल कॉलेज ले गए लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। राजेश की पत्नी की दो साल पहले मौत हो चुकी थी। उसे तीन बेटे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.