Pratapgarh Kunda News: दुष्कर्म और धोखाधड़ी का आरोपी गिरफ्तार
प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 14 -- Pratapgarh Kunda News: सैफाबाद। अंतू थानाक्षेत्र के उमरी भटन का पुरवा निवासी रंजीत विश्वकर्मा के खिलाफ कंधई पुलिस ने दुष्कर्म, धोखाधड़ी और अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। जिसमें वह फरार चल रहा था। सोमवार को कंधई थाने की पुलिस टीम ने मौर्या तिराहा (चिलबिला) से किशुनगंज रोड पर नहर पुलिया के पास से आरोपी रंजीत को पकड़ लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से एक बाइक बरामद की है। गिरफ्तारी वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक कैलाश यादव, कांस्टेबल विवेक कुमार सिंह, आरक्षी कांस्टेबल हर्षवर्धन राघव और आरक्षी कांस्टेबल अवनीश कुमार शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.