प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 11 -- Pratapgarh Kunda News: कुंडा। मानिकपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी को एक युवक भगा ले गया। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की। उप निरीक्षक रोहित यादव पुलिस टीम के साथ आरोपित छब्बेलाल सोनकर निवासी सुल्तानपुर मानिकपुर को चौरही बाईपास के पास से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपित छब्बेलाल ने पुलिस को बताया कि दो अगस्त को फोन कर किशोरी को बाग में बुलाया। उसे लेकर परियावां नवाबगंज चला गया। वहां शादी करके साथ रहने लगा। आठ अगस्त को पता चला कि परिजनों ने उसके खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई करने के साथ ही उसे न्यायालय में प्रस्तुत करने भेजा। यह भी पढ़ें- किशोरी को भगाने का आरोपी बाल अपचारी पकड़ा गया

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...