Pratapgarh Kunda News: दुर्गा प्रतिमा स्थापित करने में अवरोध की शिकायत
प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 10 -- Pratapgarh Kunda News: सैफाबाद।पट्टी तहसील क्षेत्र के हर्रईपट्टी गांव निवासी श्रीनाथ यादव ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह गांव में दुर्गा प्रतिमा स्थापित करना चाहते हैं। लेकिन गांव के कुछ लोग इसमें बाधा उत्पन्न कर रहे हैं। इससे प्रतिमा स्थापना को लेकर परेशानी हो रही है। इस संबंध में पट्टी कोतवाली प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि दुर्गा प्रतिमा स्थापित करने में अवरोध उत्पन्न करने की शिकायत मिली है। मामले की जांच कराई जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.