Pratapgarh Kunda News: दुकान से निकलते ही बाइक सवार हमलावरों ने युवक को मारी गोली
प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 8 -- Pratapgarh Kunda News: भाई के साथ गांव के चौराहे से बाजार के लिए निकलते ही युवक को बाइक से आए बदमाशों ने गोली मार दी। कमर में गोली लगने से युवक घायल हो गया। घटना के बाद हमलावर भाग निकले। परिवारवाले तत्काल घायल को ट्रामा सेंटर ले गए। यहां मेडिकल कॉलेज भेजा गया लेकिन गोली अंदर फंसी होने के कारण उसे प्रयागराज रेफर कर दिया गया। मामला रानीगंज थाना क्षेत्र के जरियारी गांव का है। यहां के 30 वर्षीय लक्ष्मीनिधि यादव उर्फ बच्चा शनिवार शाम करीब साढ़े तीन बजे गाव के चौराहे पर स्थित दुकान से अपने भाई रामदास के साथ जामताली बाजार जाने के लिए बाइक से निकले। कुछ ही दूर पर बाइक से आए दो युवकों ने उन्हें रोक लिया। उनके पीछे भी कुछ बाइक सवार थे। आरोप है कि आगे की बाइक पर मौजूद गांव के ही अभिषेक यादव उर्फ प्रदुम्न ने बच्चा यादव को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.