Pratapgarh Kunda News: दुकान से चोरी का सामान बरामद, तीन गिरफ्तार
प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 30 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़। मानधाता पुलिस और स्वॉट ने इलाके के हैंसी बाजार से 26 सितंबर की रात चोरी हुए इलेक्ट्रॉनिक्स सामान के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसआई प्रभात वर्मा, अनूप यादव और स्वॉट प्रभारी अमित चौरसिया ने वाहन चेकिंग के दौरान इलाके के मिश्रपुर के पास से तीन लोगों को चोरी के एम्प्लीफायर, स्पीकर सहित अन्य सामान के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, आरोपी मानधाता के ही परसरामपुर निवासी अनुपम पटेल, सौरभ यादव और शोभीपुर के आदित्य यादव हैं। पुलिस ने तीनों को जेल भेज दिया। यह भी पढ़ें- Pratapgarh Kunda News: बाजार में मारपीट करने में तीन गिरफ्तार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.