प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 5 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़। नगर कोतवाली के शिवसत निवासी मोहम्मद आजाद का बेटा आमिर शहर की एक दुकान पर काम करता है। वह तीन जुलाई की रात 8 बजे बाइक से घर जा रहा था। कादीपुर में दो बाइक सवार पांच लोगों ने उसे रोका और तमंचे की मुठिया, डंडे से पीट दिया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मामले में मोहम्मद आजाद ने शिवतस के ही वकील, शादाब और तीन अज्ञात के खिलाफ जानलेवा चोटें पहुंचाने का केस दर्ज कराया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...