प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 9 -- Pratapgarh Kunda News: कुंडा। मानिकपुर थाना क्षेत्र के पूरे अली नकी उपरहार निवासी मुरारीलाल साहू की बेटी सेजल साहू ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि तीन जुलाई को करीब 11 बजे दुकान लगाने को लेकर आशा देवी पत्नी बांके लाल से विवाद हो गया। आशा देवी, उसकी बेटी सोनी ने गालियां देते हुए लाठी-डंडे से मारा पीटा और जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता सेजल की तहरीर पर पुलिस आशादेवी, सोनी सोनकर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...