प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 15 -- Pratapgarh Kunda News: लक्ष्मणपुर, हिन्दुस्तान संवाद। लीलापुर थाने के सगरा सुंदरपुर बाजार निवासी व्यापारी मदन जायसवाल की 50 वर्षीय पत्नी आशा देवी बुधवार शाम घर पर स्थित किराने की दुकान पर बैठी थी। दुकान के पास ईंटें रखी थी। ईंटों के बीच से सांप निकला और महिला के पैर में डस लिया। महिला को पहले चूहे के काटने जैसा एहसास हुआ। इसलिए सांप डसने की घटना को ध्यान नहीं दिया। कुछ देर बाद हालत बिगड़ने लगी और महिला अचेत हो गई तो परिजन आनन-फानन में महिला को लेकर लालगंज ट्रामा सेंटर पहुंचे। ट्रामा सेंटर में डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर ने मौत का कारण सर्पदंश बताया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने दुकान के पास रखी ईंटों में तलाश की तो सांप दिख गया। बाद में लोगों ने सांप को मार दिया। गुरुवार को...