प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 29 -- Pratapgarh Kunda News: कुंडा, संवाददाता। हार्डवेयर की दुकान पर दरवाजा खरीदने के बहाने बाइक से दो युवक पहुंचे। एक युवक को दुकानदार दरवाजा दिखाने लगा, दूसरे युवक ने मौका पर दुकान का काउंटर तोड़कर उसमें रखा एक लाख रुपये पार कर दिया। युवकों के जाने के बाद जब दुकानदार ने काउंटर देखा तो अवाक रह गया। पीड़ित ने मामले में पुलिस को तहरीर दी है, पुलिस सीसीटीवी के जरिए घटना को खंगालने में लगी है। कुंडा कोतवाली क्षेत्र के मियां का पुरवा पनाहनगर बरई गांव निवासी वंशीलाल पटेल के बेटे अर्जुन पटेल बाजार की हार्डवेयर की दुकान है। सोमवार को करीब एक बजे बाइक सवार दो युवक पहुंचे और दरवाजा दिखाने की बात कही। कुछ दूर पर रखे दरवाजे को अर्जुन दिखाने गया तो एक युवक साथ गया दूसरा युवक दुकान पर ही बैठ गया। इसी बीच दुकान पर बैठा युवक उसके...