प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 26 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़। नगर कोतवाली क्षेत्र के बराछा निवासी शैलेष पांडेय ने पुलिस को बताया कि चिलबिला में वह दुकान चलाते हैं। 24 अगस्त को वह दुकान से बाहर निकले तो वहां कार में मौजूद शौर्य सिंह और जन्मेजय उर्फ बिक्कू सिंह निवासी चिलबिला कोट ने मारपीटकर उन्हें बेहोश कर दिया। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...