Pratapgarh Kunda News: दुकानदार से गाली-गलौच, मारपीट में केस दर्ज
प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 29 -- Pratapgarh Kunda News: गड़वारा, हिन्दुस्तान संवाद। सीमेंट की दुकान पर बैठे दुकानदार से गाली गलौच, मारपीट, जान से मारने की धमकी में पुलिस ने एक नाम नामजद समेत 4-5 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। अंतू थानाक्षेत्र के गड़वारा बाजार निवासी सुशील सिंह का बड़ा बेटा पंकज सिंह गड़वारा में मोरंग, सीमेंट की दुकान चलाता है। पंकज ने पुलिस को बताया कि सोमवार सुबह करीब 10 बजे वह अपनी दुकान पर बैठे थे। तभी ककरहा निवासी रुस्तम अली खान दुकान पर आया और दो ट्रॉली गिट्टी मांगने लगा। मना करने पर वह गाली गलौच करते हुए मारपीट करने लगा। रुस्तम ने फोन करके चार पांच लोगों को कार से बुला लिया। सूचना पर पुलिस को आता देख कार सवार लोग भाग निकले। लेकिन रुस्तम अली खान को पुलिस ने पकड़ लिया। पंकज सिंह की उक्त तहरीर पर अंतू पुलिस ने ककरह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.