Pratapgarh Kunda News: दुकानदार का मोबाइल लेकर भागे युवक को पकड़ा
प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 30 -- Pratapgarh Kunda News: कुंडा, संवाददाता। दुकान पर सो रहे दुकानदार का मोबाइल लेकर भागे उचक्के को लोगों ने पकड़ लिया तो वह मारपीट करने लगा। ग्रामीणों ने आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर न्यायालय में प्रस्तुत करने भेजा। कुंडा कोतवाली क्षेत्र के टीकाराम का पुरवा भदरी गांव निवासी मुकेश कुमार सोनकर भदरी रेलवे स्टेशन पर दुकान चलाता है। बुधवार को भोर में वह दुकान पर सो रहा था, तभी एक युवक पहुंचा और उसका मोबाइल लेकर भागने लगा। मुकेश ने शोर मचाते हुए उसको दौड़ा कर पकड़ लिया तो आरोपी मारपीट करने लगा। शोर सुनकर दौड़े ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ लिया। यूपी 112 को फोन किया पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को कोतवाली लाई। पीड़ित मुकेश कुमार की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी रंजीत कुमार सरोज निवासी अखित्यारी कोट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.