Pratapgarh Kunda News: दीवार गिराकर ट्रैक्टर क्षतिग्रस्त करने का आरोप
प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 29 -- Pratapgarh Kunda News: महेवा मोहनपुर गांव निवासी शिव सम्मत सरोज के बेटे कमलेश कुमार ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि 28 अगस्त की रात पड़ोसी की पक्की दीवार उसके ट्रैक्टर के ऊपर गिर गई, जिससे काफी नुकसान हुआ। जब उसने नुकसान की भरपाई करने को कहा तो वह लोग गालियां देने लगे और उसकी जमीन भी कब्जे में कर लिया। विरोध करने पर जानलेवा धमकी देते हुए आमादा मारपीट हो गए। वह किसी तरह अपनी जान बचाकर आया है। पीड़ित ने मामले में नामजद तहरीर पुलिस की दी है। पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई की बात कह रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.