प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 8 -- Pratapgarh Kunda News: लालगंज। इलाके के दूलीचंद का पुरवा (नरायनपुर) निवासी तुल्ला पत्नी रामचन्द्र के घर रविवार रात दीवार काटकर अंदर घुसे। इसके बाद घर में रखे हजारों के जेवर समेटा और पार हो गए। सुबह घर के लोगों को घटना की जानकारी हुई तो सभी अवाक रह गए। सूचना पाकर पुलिस पहुंची और घटना के बारे में जानकारी ली। घटना को लेकर पीड़िता ने अज्ञात के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। लालगंज प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार ने कहा कि जानकारी हुई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...