प्रतापगढ़ - कुंडा, नवम्बर 10 -- Pratapgarh Kunda News: बाघराय। क्षेत्र के उमरापट्टी गांव निवासी 54 वर्षीय किसान दीनानाथ सरोज आठ नवंबर को खेत में दीपावली का दीया जलाने गया था। शाम करीब छह बजे खेत से दीपक जलाकर घर लौटते ही उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। घबराए परिजन उसे सीएचसी बाघराय ले गए। सीएचसी में डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। किसान के मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...