Pratapgarh Kunda News: दिव्यांग बच्चों के लिए मेडिकल एसेसमेंट आयोजित
प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 1 -- Pratapgarh Kunda News: रानीगंज। रानीगंज तहसील दिवस पर शनिवार को दिव्यांग बच्चों को शिक्षा एवं समाज की मुख्य धारा में जोड़नें के लिए मेडिकल एसेसमेंट कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में लक्ष्य के अनुसार दिव्यांग बच्चों ने प्रतिभाग किया। दिव्यांग बच्चों की दिव्यांगता प्रमाण पत्र, एवं यूडीआईडी कार्ड के लिए समस्त औपचारिकताएं पूरी की गई। खंड शिक्षा अधिकारी अमित दुबे गौरा, जिला समन्वयक समेकित शिक्षा गौरा विकास खंड के विशेष शिक्षक डा.श्रीकांत पांडेय, सुनीता दुबे और राम सूरत यादव, बृजेंद्र कुमार, सुमन सरोज उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.