प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 31 -- Pratapgarh Kunda News: उमस के बीच आसमान में दिनभर बादल लुकाछिपी करते रहे। दोपहर में धूप से उमस ने लोगों को परेशान कर दिया। शाम को तेज हवा के साथ बारिश शुरू हुई। हालांकि कुछ ही देर में थम गई। इससे लोगों ने उमस से रहत महसूस की। करीब सप्ताह भर से दगा दे रहे बादलों ने गुरुवार को कुछ देर के लिए बारिश की थी। इसके बाद शुक्रवार शाम तक वे लुकाछिपी करते रहे। बादलों की ओट से निकलने वाली धूप लोगों को गर्मी से परेशान करने लगी। शाम को फिर तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। आसमान में घिरी घंटाएं देखकर लोग देर तक बारिश का अनुमान लगा रहे थे। यह भी पढ़ें- Roorki News: उमस भरी गर्मी से बेहाल हुए लोग हालांकि हवाओं ने कुछ ही देर में बारिश पर ब्रेक लगा दिया। बारिश थमने के बाद भी हवाएं लोगों को राहत देती रहीं। हालांकि बाहर हवाएं चल...