प्रतापगढ़ - कुंडा, नवम्बर 1 -- Pratapgarh Kunda News: अमरगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। जौनपुर के महराजगंज थानाक्षेत्र स्थित बनकट लोदी (नगईपुर) निवासी पीड़ित ने आसपुर देवसरा पुलिस को बताया कि उसने अपनी बेटी काजल की शादी आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के गधियावां गांव निवासी निखिल पटेल से की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग दोपहिया वाहन और एक लाख रुपये की अतिरिक्त मांग को लेकर काजल को प्रताड़ित कर रहे थे। 28 जुलाई को जहरीला पदार्थ खाने के बाद परिजन उसे इलाज के लिए प्रयागराज ले गए। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मायके पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। एसओ राकेश कुमार चौरसिया ने बताया कि वांछित निखिल वर्मा, रामकुमार वर्मा और संगीता देवी को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई के बाद जेल भेज दिया गया। गिरफ्तारी ...