Pratapgarh Kunda News: दहेज के लिए विवाहिता को छोड़ा, छह लोगों पर मुकदमा
प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 28 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़। देहात कोतवाली क्षेत्र के रेंडवीर निवासी रिंकी सिंह की शादी एक मई 2026 को सुल्तानपुर के चांदा मधैया निवासी चंदन सिंह के साथ हुई थी। आरोप है कि ससुराल के लोग शादी के बाद से ही उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। शादी के बाद उसे मायके पहुंचाकर चले गए। 1 जून को ससुराल के लोग उसके घर आकर शादी में खर्च 20 लाख वापस न करने पर जान से मारने की धमकी देने लगे। पीड़िता ने एसपी से शिकायत के बाद मामले में ससुर हरिगोविंद सिंह, सास ऊषा सिंह, पति चंदन सिंह, परिवार के मनीष सिंह, अवनीश सिंह और त्रिभुवन के खिलाफ केस दर्ज कराया है। यह भी पढ़ें- Rampur News: दहेज उत्पीड़न और अश्लील हरकत में छह पर केस
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.