Pratapgarh Kunda News: दवा डालकर धान की फसल नष्ट करने का आरोप
प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 1 -- Pratapgarh Kunda News: रानीगंज कैथौला। लालगंज कोतवाली इलाके के वीरसिंहपुर निवासी असलम ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि जमालपुर में पीड़ित की धान की फसल है। चौबे का पुरवा (लकुरी) निवासी तीन लोगों ने 31 जुलाई की शाम धान की फसल में दवा डाल दी। जिससे धान की फसल नष्ट हो गई। खेत के पास फसल देख रहे थे तो आरोपी खेत के पास खड़े थे। आरोपियों ने दवा डालने की बात कहते हुए धमकी दी और कहा कि खेत में कब्जा न करना। कब्जा करने की कोशिश की गोली मार देंगे। पीड़ित ने तीन लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.