प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 27 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़। सदर विधानसभा क्षेत्र के नगर पंचायत सिटी निवासी तनवीर खान के नेतृत्व में दर्जनों लोगों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। जिलाध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी ने सभी का कांग्रेस परिवार में स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से कोषाध्यक्ष वेदांत तिवारी, कांग्रेस सेवादल के जिला अध्यक्ष महेंद्र शुक्ला, मंडल अध्यक्ष सलमान खान, पंकज सरोज, मनरेगा प्रभारी रवि भूषण सिन्हा, प्रवक्ता मासूम हैदर, नूर आलम,अभय सिंह, मोहम्मद अयान, साहिल कोरी, हर्ष राव, अरुण सिंह, आकाश गौतम, खुर्शीद आलम, मोहम्मद जीशान आदि मौजूद रहे l

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...