Pratapgarh Kunda News: दरोगा पर पांच हजार रुपये लेने का आरोप
प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 24 -- Pratapgarh Kunda News: लीलापुर थाने के रसूलपुर गुलरहा निवासी बालमुकुंद वर्मा ने एसपी को दी गई शिकायत में आरोप लगाया कि 22 जुलाई को गांव के ही नारायण वर्मा व मीरा देवी से बच्चों के विवाद में कहासुनी हुई थी। जिसकी सूचना पर पहुंची पुलिस में दोनों पक्षों को थाने बुलाया। थाने में दोनों पक्षों से एक व्यक्ति को बैठा लिया। पीड़ित का आरोप है कि उसके बेटे को छोड़ने के लिए एक दरोगा ने पांच हजार रुपये की मांग की। पीड़ित ने किसी तरह पैसा दिया। इसके बाद भी उसके बेटे को छोड़ने की जगह शांतिभंग में चालान कर दिया गया। पीड़ित ले दरोगा के खिलाफ जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.