प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 29 -- Pratapgarh Kunda News: रखहा, हिन्दुस्तान संवाद। अदालत से मिले स्थगन आदेश से खुन्नस खाए गांव के ही कुछ लोगों ने एक अधिवक्ता का रास्ता रोककर जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने पीड़ित अधिवक्ता की तहरीर पर पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। दिलीपपुर थाना क्षेत्र के श्रीनाथपुर निवासी मोहम्मद नसीम (वकील) का गांव के ही असलम आदि से संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा है। इस मामले में अदालत से मोहर अली के पक्ष में स्थायी निषेधाज्ञा का आदेश पारित किया गया था। आरोप है कि इस फैसले से बौखलाए विपक्षी लगातार उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे थे। यह भी पढ़ें- Ayodhya News: अयोध्या 5 पीड़ित नसीम ने कहा कि रविवार शाम करीब सात बजे जब वह अपने घर लौट रहे थे, तब घात लगाकर बैठे आरोपियों ने उन्हें घेरने का प्रयास किया। घ...