प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 22 -- Pratapgarh Kunda News: लीलापुर थाने के तेजगढ़ गांव निवासी रामपियारे पाल की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही रामनारायण व आयुष के साथ परिवार के ही चार लोगों पर केस दर्ज किया है। आरोप है कि 21 सितंबर शाम करीब छह बजे उसकी पत्नी शिवकुमारी अपने दरवाजे पर गाय बांध रही थी। इसी बीच पड़ोसी रीता देवी घर की तरफ पानी फेंकने लगी। पानी फेंकने से मना करने पर आरोपित रीता देवी ने पति रामनारायण पाल, आयुष पाल के साथ मिलकर पीड़ित की पत्नी शिवकुमारी के साथ मारपीट करने लगे। बचाव में पहुंचे पति रामपियारे पाल व परिवार के लोगों को भी पीटकर जानलेवा धमकी दी। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...