Pratapgarh Kunda News: दंपती से मारपीट का आरोप, छह लोगों पर मुकदमा
प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 24 -- Pratapgarh Kunda News: लालगंज। इलाके के पुरवारा निवासी छोटका पत्नी संतोष कुमार ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि 23 अक्तूबर को सुबह नौ बजे करीब पीड़िता और पति अपने घर के पास मिट्टी ढो रहे थे। उसी समय गांव के ही नन्हेलाल, संतलाल, सुनील, अरुण, बड़का, शिमला आए और गाली गलौच करते हुए मिट्टी ढोने से मना किया। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी डंडे से हमला कर मारपीट की। शोर मचाने पर लोग बीच-बचाव के लिए दौड़े तो आरोपित जानलेवा धमकी देते हुए भाग निकले। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। यह भी पढ़ें- Unnao News: गालीगलौज और मारपीट में छह नामजद यह भी पढ़ें- Rampur News: खेत से मिट्टी उठाने के विवाद में युवती और उसके माता-पिता पर लाठी-डंडों व ईंटों से हमला, मामला दर्ज
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.