प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 26 -- Pratapgarh Kunda News: अंतू। थाना क्षेत्र के भीष्मशाह का पुरवा निवासी जयप्रकाश वर्मा 21 जुलाई की शाम भट्टी बाजार खरीददारी करने गया था। तभी शराब के ठेके के पास लीलापुर बक्सू का पुरवा निवासी गुदुन वर्मा और उनके बहनोई चंद्रेश वर्मा से विवाद हो गया था। जय प्रकाश देर शाम अपने घर पहुंचा तभी गुदुन, चंद्रेश और बक्सू का पुरवा निवासी राजेंद्र वर्मा उर्फ नन्हू, अनुज मिश्र लाठी डंडे लेकर उसके घर पहुंच गए। जय प्रकाश और उनकी पत्नी माधुरी देवी के सिर पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमले का केस दर्ज कराया था। मामले में उप निरीक्षक रविंद्र यादव ने दो आरोपियों राजेन्द्र वर्मा उर्फ नन्हू और अनुज मिश्र को इलाके के गौराडांड बाजार के पास से गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर घटना में प्रय...