Pratapgarh Kunda News: दंपती पर चाकू से हमले में रहस्य बरकरार
प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 5 -- Pratapgarh Kunda News: बाबा बेलखरनाथ धाम, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के बंशीपट्टी गांव में रविवार रात घर के बाहर बैठे बुजुर्ग दंपती पर चाकू से हमला करने के मामले में अभी पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाई है। घायल दंपती को प्रयागराज भेजा गया है। हालत गंभीर होने के कारण अभी दोनों घायल दंपती बोलने की स्थिति में नहीं है। बंशीपट्टी गांव निवासी 70 वर्षीय लालजी मिश्र रविवार रात करीब 8:30 बजे अपनी 62 वर्षीय पत्नी ममता मिश्र के साथ घर के बाहर बैठे थे। इसी दौरान दोनों पर चाकू से हमला करके उन्हें घायल कर दिया गया था। हमले में दंपती गंभीर रूप से घायल होकर लहूलुहान हो गए। पट्टी सीएचसी से उन्हें प्रतापगढ़ फिर वहां से प्रयागराज भेज दिया गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की जांच शुरू की। घटना ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.