प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 27 -- Pratapgarh Kunda News: गड़वारा, हिन्दुस्तान संवाद। अंतू थाना क्षेत्र के भदौसी गांव में सोमवार शाम जमीन कब्जा करने का विरोध करने पर दंपती पर लाठी और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया गया। पति को मेडिकल कॉलेज से प्रयागराज रेफर किया गया है। दूसरे पक्ष से एक घायल को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया है। घटना के बाद पुलिस मेडिकल कॉलेज पहुंच गई।गांव निवासी जय बहदुर सिंह और राजू वर्मा के बीच जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, जमीन जयबहादुर की मां के नाम दर्ज है लेकिन उस पर राजू के पुराने पेड़ हैं। आरोप है कि सोमवार शाम जयबहादुर जमीन कब्जा करने लगे तो राजू और उसके परिवार के लोग विरोध करने लगे। कहासुनी बढ़ी और आरोप है कि राजू, उसकी पत्नी ज्ञानती देवी पर कुल्हाड़ी से हमला कर दोनों को घायल कर दिया गया। दूसरी ...