Pratapgarh Kunda News: तेरहमील बाजार में बाइक की टक्कर से अधेड़ घायल
प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 3 -- Pratapgarh Kunda News: बनी तेरहमील। बनी तेरहमील बाजार में रविवार शाम तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से एक अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गए। तेरहमील निवासी सुरेश शर्मा बाइक से बाजार में सामान लेने गए थे। इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में वह सड़क पर गिर पड़े और उनके पैर में गंभीर चोट आई। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें सीएचसी पहुंचाया, जहां उनका इलाज किया गया। यह भी पढ़ें- Mirzapur News: बाइक के धक्के से पैदल जा रहा अधेड़ घायल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.