प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 13 -- Pratapgarh Kunda News: पट्टी। कोतवाली क्षेत्र के दाउदपुर गांव की दो छात्राएं सोमवार शाम करीब तीन बजे सड़क हादसे में घायल हो गईं। दोनों स्कूल से घर लौट रही थीं, तभी तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद बाइक चालक फरार हो गया। कोतवाली क्षेत्र के दाउदपुर गांव निवासी 5 वर्षीय प्रिया पाठक और 12 वर्षीय पलक पाठक स्कूल से घर लौट रही थीं। जैसे ही वे दाउदपुर-पृथ्वीगंज मार्ग पर पहुंचीं, सामने से तेज गति से आ रही एक बाइक ने उन्हें मार दी। टक्कर लगने से दोनों छात्राएं सड़क पर गिर गईं। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और एंबुलेंस से दोनों घायल छात्राओं को सीएचसी पट्टी पहुंचाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...