प्रतापगढ़ - कुंडा, नवम्बर 25 -- Pratapgarh Kunda News: कुंडा। हथिगवां थाना क्षेत्र के रामापुर गांव निवासी राम कुमार ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि 24 नवम्बर की शाम करीब चार बजे वह अपने बाग की मेड़ पर बैठा था। तभी परेवा नारायणपुर गांव निवासी शहाब तेजी से बाइक चलाते हुए जा रहा था तो उसने तेज बाइक चलाने से टोका। जिससे खुन्नश खाया शहाब बाइक से उतरकर उसे गालियां देते हुए मारा पीटा और जान से मारने की धमकी दी। शोर सुनकर उसका बेटा सागर सरोज उसे बचाने दौड़ा तो उसे भी मारा पीटा और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित शहाब के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...