प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 10 -- Pratapgarh Kunda News: रानीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। नायब तहसीलदार के विरोध में तीसरे दिन गुरुवार को भी अधिवक्ताओं का धरना-प्रदर्शन जारी रहा। फिलहाल तहसील का कामकाज और न्यायालय संचालन में कोई बाधा नहीं आई। तहसील बार एसोसिएशन धरना में शामिल नहीं हुआ। धरना पर बैठे अधिवक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि शनिवार तक नायब तहसीलदार पर लगे आरोपों की जांचकर कार्रवाई नहीं की गई तो सोमवार से भूख हड़ताल पर बैठेंगे। अधिवक्ताओं ने नायब तहसीलदार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए हटाए जाने की मांग करते हुए नारेबाजी की। अधिवक्ताओं की मांग है कि नायब तहसीलदार के कार्यों की जांच उच्चाधिकारियों से कराई जाए। प्राइवेट मुंशियों की ओर से धनउगाही व भ्रष्टाचार की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाए। यह भी पढ़ें- Balia News: अधिवक्त...