Pratapgarh Kunda News: तीसरी मंजिल से बंदर ने गिराई ईंट, महिला घायल
प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 7 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़, संवाददाता। अपने आंगन में बर्तन धुल रही महिला के सिर पर पड़ोसी के छत से बंदर ने ईंट गिरा दी। इससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। उधर, किसी ने पुलिस को सूचना दे दी कि मकान गिर गया है जिसमें महिला दबी है। इस सूचना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। नगर कोतवाली क्षेत्र के महुली स्थित यादव बस्ती निवासी राम कुमार यादव की 55 वर्षीय पत्नी विमला देवी शुक्रवार सुबह करीब साढ़े छह बजे अपने आंगन में बर्तन धुल रही थीं। इसी दौरान पड़ोसी मुन्ना यादव के तीन मंजिला मकान की छत पर रखी कुछ ईंटें बंदर ने गिरा दी। ईंटों की चपेट में आकर विमला देवी के सिर में गंभीर चोट आ गई। आनन फानन उन्हें मेडिकल कॉलेज के राजा प्रताप बहादुर चिकित्सालय ले जाया गया। जहां पुलिस के मु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.