प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 18 -- Pratapgarh Kunda News: ढकवा। आसपुर देवसरा क्षेत्र के नगर पंचायत ढकवा में हाईवे किनारे करीब तीन वर्ष पहले निर्मित गोशाला का संचालन आज तक नहीं हो सका। गोशाला पूरी तरह तैयार होने के बावजूद इसके शुरू न होने से स्थानीय लोगों में नाराजगी है। लोगों ने कहा कि नगर पंचायत प्रशासन की ओर से लगातार हैंडओवर की प्रक्रिया का हवाला देकर गोशाला के संचालन में देरी की जा रही है। वहीं, नगर पंचायत अध्यक्ष का कहना है कि गोशाला का हैंडओवर होना शेष है। हालांकि स्थानीय लोगों का दावा है कि गोशाला का निर्माण स्वयं नगर पंचायत ने कराया है, ऐसे में हैंडओवर की बात समझ से परे है। इस बीच निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर भी सवाल उठने लगे हैं। लोगों के अनुसार, करीब एक सप्ताह पहले हुई बारिश में ही गोशाला परिसर की इंटरलॉकिंग धंसने और टूटने लगी है। लो...