प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 14 -- Pratapgarh Kunda News: कुंडा। कोतवाली क्षेत्र के गोपाल सिंह का पुरवा गांव निवासी अमरनाथ की 22 वर्षीय बेटी नेहा पटेल सोमवार शाम घर में कुछ काम कर रही थी, तभी उसे किसी जहरीले जंतु ने काट लिया। बाघराय थाना क्षेत्र के रामगढ़ बनोही गांव निवासी रजनीश यादव की पत्नी सुमन यादव को काम करने के दौरान जहरीले जंतु ने काट लिया। हथिगवां के पिपरही गांव निवासी संदीप विश्वकर्मा की पत्नी साधना विश्वकर्मा को काम के दौरान जहरीले जंतु ने काट लिया। थोड़ी देर में ही उनकी हालत गंभीर होने पर परिजनों ने उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...