Pratapgarh Kunda News: तीन नवंबर को आएंगे पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष
प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 28 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश राज्य स्थानीय ग्रामीण निकाय समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष और सदस्यों का पांच जनपदों के भ्रमण कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। आयोग का दल जिले में तीन नवंबर को भ्रमण कर पिछड़े वर्गों की सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक स्थिति की समीक्षा करेगा। इसमें आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति राम औतार सिंह और सदस्य बृजेश कुमार, संतोष कुमार विश्वकर्मा, डॉ. अरविंद कुमार चौरसिया, एसपी सिंह तीन नवंबर को सुबह बेल्हा पहुंचेंगे। सुबह 11:30 से 12 बजे तक डीएम से चर्चा करेंगे। दोपहर 12:30 से अपरान्ह 2:30 बजे तक अन्य पिछड़ा वर्गों की सामाजिक-आर्थिक और राजनीतिक स्थिति पर आयोजित बैठक में शामिल होंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.