Pratapgarh Kunda News: तीन दिन से ट्रांसफॉर्मर जला, लोग बेहाल
प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 9 -- Pratapgarh Kunda News: लक्ष्मणपुर। अजगरा विद्युत उपकेंद्र से जुड़े बोझवा गांव में ट्रांसफॉर्मर जलने से तीन दिन से ग्रामीणों को बिन बिजली के रहना पड़ रहा है। गांव में लगा 10 केवीए का ट्रांसफॉर्मर तीन दिन पूर्व अचानक जल गया। इससे गांव के डेढ़ दर्जन घरों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। ग्रामीणों ने बताया कि ट्रांसफॉर्मर जलने की सूचना बिजली विभाग को दी गई है। साथ ही विभाग के टोल फ्री नंबर पर भी शिकायत दर्ज कराई गई है। इसके बावजूद अब तक ट्रांसफार्मर बदला नहीं जा सका है। गर्मी और उमस के कारण बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को परेशानी हो रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.