प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 14 -- Pratapgarh Kunda News: संग्रामगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के भिटारी अशोग गांव निवासी राधा देवी पत्नी छेदीलाल के घर 12 जुलाई रात तीन नकाबपोश बदमाश पहुंचे। तमंचा लगाकर हजारों रुपये कीमत के नकदी, जेवरात आदि समेट ले गए। चुभकी अशोग गांव निवासी कौशिल्या देवी पत्नी सहदेव के घर 12 जुलाई की आधी रात को चोर घुसे और पेटी आदि का ताला तोड़कर उसमें रखे हजारों के जेवरात आदि सामान उड़ा दिए। भिटारी अशोग गांव निवासी नीरज सरोज के घर चोर 12 जुलाई की रात पहुंचे। चार्जिंग में लगा मोबाइल समेत हजारों का सामान चोर समेट ले गए। मामले में पीड़ित राधा देवी, कौशिल्या देवी, नीरज सरोज ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने पीड़ितों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज चोरी की तलाश शुरू की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...