Pratapgarh Kunda News: तीन को जहरीले जन्तु ने काटा, एक रेफर
प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 28 -- Pratapgarh Kunda News: मानिकपुर थाना क्षेत्र के समसपुर सैलवारा गांव निवासी गुल्लू प्रसाद का 58 वर्षीय बेटे केशव प्रसाद को गुरुवार रात करीब 10 बजे किसी जहरीले जन्तु ने काट लिया। करेंटी गांव निवासी गुलाब चन्द्र की 50 वर्षीय पत्नी शकुन्तला देवी को गुरुवार रात करीब 10 बजे घर में काम करने के दौरान किसी जहरीले जन्तु ने काट लिया। बाघराय थाना क्षेत्र के फकीर का पुरवा अवतारपुर गांव निवासी ललित कुमार यादव की 55 वर्षीय पत्नी कंचन देवी को गुरुवार की शाम करीब चार बजे किसी जहरीले जन्तु ने काट लिया। थोड़ी देर में ही उनकी हालत बिगड़ने पर सीएचसी में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद भी केशव प्रसाद की हालत गंभीर होने पर डाक्टर ने स्वरुप रानी अस्ताल प्रयागराज रेफर कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.