Pratapgarh Kunda News: तीन केंद्रों पर 582 अभ्यर्थियों ने दी डीएलएड परीक्षा
प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 12 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़, संवाददाता। डीएलएड द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा में पहले दिन सोमवार को दो पाली में 582 अभ्यर्थी शामिल रहे। जबकि दोनों पाली में 70 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। सोमवार को डीएलएड दूसरे सेमेस्टर की परीक्षा जिले के तीन केंद्र राजकीय इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज और प्रताप बहादुर इंटर कॉलेज सिटी पर दो पालियों में हुई। परीक्षा प्रभारी डायट प्राचार्य संजय कुशवाहा और सह प्रभारी करुणेश कुमार शुक्ल के नेतृत्व में सम्पन्न हुई परीक्षा की दोनों पाली में 70 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। पहली पाली में पंजीकृत 278 के सापेक्ष 222 अभ्यर्थी शामिल रहे और 56 अनुपस्थित रहे। इसी तरह दूसरी पाली में पंजीकृत 424 के सापेक्ष 360 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल रहे जबकि 64 अनुपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.