Pratapgarh Kunda News: ताला तोड़कर पांच बकरा खोल ले गए चोर
प्रतापगढ़ - कुंडा, नवम्बर 2 -- Pratapgarh Kunda News: सांगीपुर। बंद कमरे का ताला तोड़कर अंदर बंधे बकरे चोर खोल ले गए। सांगीपुर थाना क्षेत्र के शुकुलपुर गांव निवासी जाबिर पुत्र अशरफ ने पांच बकरा पाल रखा था। बीती रात चोर चार पहिया वाहन से आए और बंद कमरे का ताला तोड़कर कमरे के अंदर बंधे पांच बकरा खोल ले गए। भोर में करीब पांच बजे पीड़ित को घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। एसओ गौरव त्रिवेदी ने बताया कि घटना की अभी उन्हें जानकारी नहीं मिली है तहरीर मिलने पर जांच कराई जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.