Pratapgarh Kunda News: ताला तोड़कर दुकान पर किया कब्जा
प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 24 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़। शहर के सिप्टैन रोड निवासी रामचंद्र सोनी श्याम बिहारी गली में दुकान चलाता है। वह दुकान बंदकर दवा के लिए बाहर गया था। 22 अगस्त को लौटा तो देखा उसकी दुकान में दूसरे का ताला लगा था। सीसीटीवी में देखा तो कुछ लोग उसकी दुकान का ताला तोड़कर सामान उठा ले गए थे। दुकान में दूसरा ताला लगा दिया था। पीड़ित ने मामले में श्याम बिहारी गली के रोहित, सनी, रवि, मनीष के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.