Pratapgarh Kunda News: तालाब में मछलियां मरीं, जहर डालने का आरोप
प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 15 -- Pratapgarh Kunda News: गड़वारा। नगर पंचायत के सिरखोरी वार्ड निवासी राम सजीवन प्रजापति पट्टे के तालाब में मछली पालन करता है। बुधवार सुबह भारी मात्रा में मछलियां मरकर तालाब में उतरा रही थीं। रामसजीवन की सूचना पर पहुंची पुलिस तालाब के आसपास देर तक जांच करती रही। राम सजीवन ने तालब में जहर डालने का आरोप लगाया। गड़वारा चौक इंचार्ज सचिन यादव ने बताया कि जांच की जा रही है। मामले में कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.