Pratapgarh Kunda News: तालाब किनारे लगे बाड़ के करंट से गाय की मौत
प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 2 -- Pratapgarh Kunda News: अंतू। अंतू थानाक्षेत्र के बैजलपुर गांव निवासी हरीश सरोज ने पुलिस को बताया कि उसकी गाय गुरुवार दोपहर गांव के किनारे खेत में चरने गई थी। खेत के करीब में गांव के एक व्यक्ति का तालाब है। उसमें मछली पालन किया गया है। तालाब के किनारे तार लगा है और उसमें करंट दौड़ाया गया था। गाय चरते हुए तार में उतरे करंट की चपेट में आ गई। मौके पर उसकी मौत हो गई। हरीश सरोज का आरोप है कि करंट से कुछ दिन पहले उसकी बकरी की भी मौत हो गई थी। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: खेत मे लगाये करंट की चपेट में आकर राजगीर की मौत इस संबंध में एसओ अभिषेक सिरोही ने बताया कि सूचना मिली है, घटना की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.