प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 28 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़, संवाददाता। बिना लाइसेंस संचालित मेडिकल स्टोर पर मंगलवार को छापामारी कर ड्रग विभाग के अफसरों ने करीब 60 हजार रुपये कीमत की एलोपैथिक दवाएं जब्त कर ली। एक संदिग्ध दवा का नमूना लेकर जांच के लिए लेबोरेट्री भेजा गया। ड्रग विभाग को गोपनीय सूचना मिली थी कि पट्टी इलाके की बरहूपुर बाजार में बिना लाइसेंस लिए मेडिकल स्टोर संचालित किया जा रहा है। डीएम की अनुमति से मंगलवार को ड्रग इंसपेक्टर शिवकुमार नायक और फतेहपुर के ड्रग इंसपेक्टर संजय दत्त ने संयुक्त रूप से छापामारी की। मेडिकल स्टोर पर कोई नाम और रजिस्ट्रेशन नहीं लिखा गया था। कमरे के अंदर करीब 60 हजार रुपये कीमत की दवाएं रखी गई थीं। जिसे अफसरों ने जब्त कर लिया। एक दवा संदिग्ध मिलने पर उसका नमूना लेकर जांच के लिए लेबोरेट्री भेजा गया। देर...