प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 17 -- Pratapgarh Kunda News: कटरागुलाबसिंह। शैक्षणिक गुड़वत्ता अनुशासन और विद्यालय विकास में पूरे वर्ष किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए अमर जनता इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य डॉ स्निग्धा पांडेय को डीआईओएस ने सम्मानित किया। प्रधानाचार्य के सम्मान मिलने पर विद्यालय में खुशी का माहौल है। प्रबंधक पवन कुमार सिंह ने प्रधानाचार्य को बधाई दी। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंध समिति के सदस्यों, शिक्षकों, कर्मचारियों और छात्र-छात्राओं ने भी प्रधानाचार्य को बधाई दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...