प्रतापगढ़ - कुंडा, अक्टूबर 15 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़, संवाददाता। मीरा भवन स्थित सपा कार्यालय में गुरुवार को नगर अध्यक्ष निसार अहमद के नेतृत्व में पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती मनाई गई। पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। वक्ताओं ने डॉ. कलाम के वैज्ञानिक योगदान, सादगीपूर्ण जीवन और राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पण को याद किया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष आशुतोष पांडेय, कोषाध्यक्ष अश्वनी सोनी, पिछड़ा वर्ग अध्यक्ष मनीष पाल, सांसद मीडिया प्रभारी वकार अहमद, व्यापार सभा अध्यक्ष सुरेश जायसवाल, विकास यादव, राजेश गौड़, राजीव विश्वकर्मा, प्रदीप यादव, राजेश यादव, मानवेन्द्र पटेल, रोहन कुमार, मो. इदरीश और मानिक चन्द्र मिश्रा सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। यह भी ...