Pratapgarh Kunda News: डॉक्टर के खाते से उड़ाए 2.52 लाख रुपये
प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 1 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़, संवाददाता। साइबर शातिर ने शहर के वरिष्ठ चिकित्सक का विद्युत बिल अपडेट कराने के बहाने उनके बैंक खाते से 2.52 लाख रुपये उड़ा दिया। उन्होंने मामले में नगर कोतवाली में केस दर्ज कराया है।शहर के सब्जी मंडी पल्टन बाजार निवासी डॉ. आरपी चौबे का खाता एक्सिस बैंक की प्रधान शाखा में है। उन्होंने यहीं से क्रेडिट कार्ड भी लिया है। 22 अगस्त की दोपहर उनके पास आए फोन पर विद्युत बिल अपडेट कराने को कहा गया। फोन पर आया पीडीएफ खोलकर वह अपडेट करने लगे। इस दौरान 10 रुपये जमा करने को कहा गया। बैंक खाते से रुपये न जाने पर वह क्रेडिट कार्ड से जमा करने लगे। वह 10 रुपये नहीं जमा कर सके लेकिन उनके बैंक खाते से 2 लाख, 52 हजार, 779 रुपये निकल गए। साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराने के बाद उन्होंने नगर को...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.