Pratapgarh Kunda News: डीएम ने शुरू कराई अजगरा महोत्सव की तैयारियां
प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 20 -- Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़, संवाददाता। यक्ष-युधिष्ठिर संवाद स्थली अजगरा पर 15 सितम्बर से होने वाले तीन दिवसीय अजगरा महोत्सव को विस्तार देने की प्रक्रिया डीएम अभिषेक पांडेय के निर्देश पर शुरू हो गई है। गुरुवार को परियोजना निदेशक डीआरडीए दयाराम यादव के नेतृत्व में बीबीजी रामजी के तहत मजदूरों ने महोत्सव स्थल पर स्थित तालाब और परिसर की सफाई शुरू कर दी। अजगरा महोत्सव स्थल का निरीक्षण करने के बाद डीएम अभिषेक पांडेय ने सभी अफसरों को इसे गंभीरता से लेकर तैयारियां शुरू करने का निर्देश दिया था। इसका असर यह हुआ कि गुरुवार को पीडी दयाराम यादव, विनोद सिंह के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने विकास खंड लक्ष्मणपुर के एडीओ पंचायत और जेई को मौके पर बुलाकर तालाब में भरी जलकुंभी निकलवाने और सफाई शुरू कराने का निर्देश दिया। क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.